{"_id":"6980d79533ff9cd0120565ce","slug":"siddharthnagar-news-kohres-poison-one-killed-nine-injured-in-attack-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152768-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: हादसे में एक की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: हादसे में एक की मौत, नौ घायल
Mon, 02 Feb 2026 10:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में कोहरे के कहर के बीच रविवार रात तीन अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। इसमें बाइक सवार की एक युवक की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। उन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। घटना इटवा, बांसी और जोगिया कोतवाली क्षेत्र में हुई।
-- -
ट्रक में घुसी बाइक, मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार की मौत
- बांसी-बस्ती मार्ग पर सोनखर कस्बे में हुआ हादसा
सिद्धाथनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित सोनखर कस्बे में बांसी माघ मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा घुसे। इस हादसे में इंद्रेश (19) की मौत हो गई जबकि, सतीश लोधी जख्मी हो गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि, घायल को बांसी जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। व
जानकारी के अनुसार, जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सोनौरा गांव निवासी इंद्रेश पुत्र सुकई, सतीश लोधी पुत्र सुरेश एक ही बाइक से बांसी माघ मेला देखने के लिए गए थे। गांव लौटते वक्त वह बांसी कस्बे के सोनखर के पास पहुंचे थे कि सामने से जा रही ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जा टकराई। इस हादसे में दोनों लोग जख्मी हो गए। हादसा देखकर मौके पर लोग पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बांसी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इंद्रेश की मौत हो गई। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद सुरेश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवक की मौत के बाद से गांव में मातम है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
कोतवाल बांसी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
-- -
घने कोहरे में खाई में गिरी कार, पांच घायल
इटवा। विकास खण्ड खुनियांव के ग्राम मिठौवा निवासी मनोज चौहान ओर बजरंगी चौहान रविवार को बिस्कोहर निवासी रिश्तेदार के घर गए थे। रविवार देर शाम वह अभी इटवा-बांसी मार्ग पर भिलौरी पुल के पास पहुंचे थे कि चालक सुनील चौहान ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
-- -
दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल
जोगिया। क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित जोगिया चौराहे के पास रविवार रात दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा कि हादसे के शिकार लोग सिद्धार्थनगर महोत्सव देखने के लिए जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, जोगिया थाना क्षेत्र के सोनौरा निवासी जबजौवा चंदन (20) बाइक से सिद्धार्थनगर महोत्सव देखने के लिए जा रहे थे। अभी वह जोगिया चौराहे के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इस पर रवि मौर्या (17) निवासी मिठौवा और चुबुल (23) निवासी विजई सवार थे। हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए। चंदन की हालत नाजुक बनी हुई है।
थानाध्यक्ष जोगिया मीरा चौहान के अनुसार हादसे की जानकारी मिली है। तीनों महोत्सव देखने जा रहे थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।