{"_id":"6933287e6e1e4942fa0e0304","slug":"siddharthnagar-news-kohdauras-talented-students-won-the-quiz-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-149344-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: क्विज में कोहड़ौरा के होनहारों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: क्विज में कोहड़ौरा के होनहारों ने मारी बाजी
Sat, 06 Dec 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
भनवापुर। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय के बच्चों का ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता शुक्रवार को क्षेत्र के पूमावि हथपरा के प्रांगण में संपन्न हुई। इसमे ब्लॉक के कुल 64 जूनियर और कंपोजिट विद्यालयों के 180 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
सभी न्याय पंचायत को आवंटित टेबलों पर विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई, जिसके बारे में छात्रों द्वारा मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा व बीईओ राजेश कुमार को जानकारी दी। टॉप 10 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोहड़ौरा की शिवानी गुप्ता, रोशनी गुप्ता व विजयपाल यादव तथा संविलयन पूर्व माध्यमिक विद्यालय संग्रामपुर के चेतराम संविलयन पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली कैथवलिया की वंदना यादव संविलयन पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राउत के सिद्धार्थ भारती संविलयन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजवार बढ़ई के अमन अग्रहरि, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिस्कोहर के कन्हैया प्रजापति संविलयन पूर्व माध्यमिक विद्यालय नावडीह के रघु निषाद संविलयन पूर्व माध्यमिक विद्यालय पेडारी के आलोक अपना स्थान बनाने में सफल रहे। टॉप-10 सफल छात्रों को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया। बीईओ राजेश कुमार ने समस्त छात्र शिक्षक व अतिथि का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन ब्लॉक एमआईएस आबिद रिजवी ने किया।