फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Inter-college competition will be held from 13th to 15th October

Siddharthnagar News: 13 से 15 अक्तूबर तक आयोजित होगी अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता

Sat, 04 Oct 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Inter-college competition will be held from 13th to 15th October
सिद्धार्थनगर। शहर के बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में 13 से 15 अक्टूबर के बीच सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें छह जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज को इस बार सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। यह आयोजन 13 से 15 अक्टूबर में मध्य जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन

इसमें सिद्धार्थनगर, महराजगंज , बस्ती, संतकबीर नगर, श्रावस्ती और बलरामपुर जनपदों की टीमें शामिल होगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सभी मुकाबले नॉकआउट होंगे। इन्हीं खिलाड़ियों में जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे उनका चयन अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम के लिए होगा। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. राघवेंद्र सिंह और उप क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नवीन सोनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता को शुचितापूर्ण तरीके से कराने के लिए महाविद्यालय प्रतिबद्ध है। प्राचार्य और विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतियोगिता आठ से 16 अक्तूबर के मध्य आयोजित होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed