{"_id":"68d1903c5097d4c04d084fca","slug":"siddharthnagar-news-information-given-to-women-about-cyber-crime-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-145125-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साइबर अपराध के बारे में महिलाओं को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साइबर अपराध के बारे में महिलाओं को दी जानकारी
Mon, 22 Sep 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
- जोगिया कोतवाली क्षेत्र के ककरही पुल पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के ककरही पुल के पास में साइबर क्राइम और महिला संबंधी अपराधों में रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। शक्ति दीदी अभियान के तहत सोमवार को महिला पुलिस कर्मियों ने कस्बे के सार्वजनिक स्थानों और विद्यालयों में महिलाओं और छात्र-छात्राओं और महिलाओं को अपराधों के प्रति जागरूक किया। क्षेत्र के ककरही पुल के पास में मिशन शक्ति फेज पांच के बारे में थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि गांव, शहर, सड़क या स्कूल कहीं भी महिलाओं व छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है। किसी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 112, 1090 या स्थानीय पुलिस को सूचना दें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, 102, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचित करें। हेड कांस्टेबल पूनम गुप्ता ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उप निरीक्षक कपिलमुनि यादव, कांस्टेबल प्रदीप उपाध्याय, कांस्टेबल पूजा यादव, कांस्टेबल सुशीला कुशवाहा आदि मौजूद रहे।