{"_id":"6adba5402d8719c55800ecbb","slug":"siddharthnagar-news-higher-voter-turnout-in-barhni-lower-in-naugarh-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1046-1495130-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बढ़नी में अधिक, नौगढ़ में कम मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बढ़नी में अधिक, नौगढ़ में कम मतदान
Fri, 23 Oct 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
नौगढ़ तहसील में मतदान करते के बाद उंगली पर लगे हुए स्याही को दिखाते पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. सती
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जिले के आठ मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत में अंतर देखने को मिला। बढ़नी में सबसे अधिक 82.46 प्रतिशत, जबकि नौगढ़ में सबसे कम 71.05 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों केंद्रों के मतदान प्रतिशत में 11.41 अंकों का अंतर रहा।
जिले के आठ केंद्रों पर कुल 2787 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 2142 ने मतदान किया। बढ़नी में 228 मतदाताओं में से 188 ने वोट डाले।
वहीं, नौगढ़ में 784 मतदाताओं में से 557 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नौगढ़ में मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक होने के बावजूद यहां मतदान प्रतिशत जिले के अन्य केंद्रों की तुलना में सबसे कम रहा।
अन्य केंद्रों में शोहरतगढ़ में 81.25 प्रतिशत और डुमरियागंज में 81.01 प्रतिशत मतदान हुआ। खेसरहा में 80.56 प्रतिशत, इटवा में 79.27 प्रतिशत और बांसी में 76.60 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। बर्डपुर में 100 मतदाताओं में से 76 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यहां मतदान प्रतिशत 76 रहा।