फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : High BP threatens kidneys along with heart

Siddharthnagar News: हाई बीपी से हार्ट के साथ किडनी पर भी खतरा

Sun, 16 Nov 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Nov 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : High BP threatens kidneys along with heart
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में मरीजों की लगी भीड़।
सिद्धार्थनगर। ब्लड प्रेशर का उतार-चढ़ाव मरीजों को ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के साथ अब किडनी पर भी असर डाल रहा है। इसकी गिरफ्त में 25 वर्ष से अधिक उम्र के युवा भी हैं। चिकित्सकों के अनुसार अगर नियमित ब्लडप्रेशर बढ़ रहा है तो यह किडनी को न सिर्फ नुकसान पहुंचा सकता है बल्कि उसे खराब भी कर सकता है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में 25 से अधिक उम्र वाले युवाओं में हाई ब्लडप्रेशर के मामले बढ़ रहे हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

डॉक्टर दवा के साथ ही नियमित व्यायाम, ध्यान और योग करने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही नियमित सीमा से अधिक होने पर ब्लड प्रेशर की दवा का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में युवा भी ब्लड प्रेशर के शिकार पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य दिखने वाले व्यक्ति का बीपी नापने पर सामान्य से अधिक होने की बात सामने आ रही है। उन्हें इसकी जानकारी तब हो रही है, जब वह डॉक्टर के पास पहुंच की जांच करा रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में वर्तमान समय में ऐसे 20-25 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक के मुताबिक ब्लड प्रेशर के स्तर को सामान्य रखना बहुत जरूरी है। इसका सामान्य से कम होना या अधिक होना, दोनों ही सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह हैं। हाई ब्लड प्रेशर के कारण आपकी किडनी फेल या डैमेज भी होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed