फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Health services affected by NHM employees' strike

Siddharthnagar News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Sun, 11 Oct 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Health services affected by NHM employees' strike
जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की जांच करते डाॅ. पुनीत कुमार श्र
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जिले के 250 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों समेत 324 सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इसका असर दिख रहा है।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कई जगह मरीजों की जांच, गर्भवतियों की नियमित जांच और टीकाकरण संबंधी सेवाएं प्रभावित हुईं। नियमितीकरण और न्यूनतम 18 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सामान्य उपचार और टीकाकरण के लिए पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनएम और स्टाफ नर्सों की कमी से गर्भवतियों की नियमित जांच और प्रसव संबंधी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। रविवार को आरोग्य मेले में पहुंचे मरीजों को उपलब्ध चिकित्सकीय स्टाफ के सहारे उपचार दिया गया। धेंसा प्रतिनिधि के अनुसार, जोगिया ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित 35 मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद मरीजों को दवाएं दीं और सावधानी बरतने की सलाह दी। ढेबरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

गर्भवतियों की नियमित जांच में आई दिक्कत : पथरा। मिठवल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में एएनएम और स्टाफ नर्सों की हड़ताल का असर दिखा। गर्भवतियों को नियमित जांच कराने में परेशानी हुई। मौजूद चिकित्सकों ने मरीजों की हीमोग्लोबिन, शुगर और ब्लड प्रेशर समेत जरूरी जांच की और दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में कुल 17 मरीज पहुंचे। इस दौरान डॉ. गंगेश कुमार, डॉ. रवि शंकर त्रिपाठी, अभिनव कुमार और अभिषेक कुमार मौजूद रहे।
चिकित्सकों ने संभाली जांच और दवा वितरण की जिम्मेदारी : पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी बाजार में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल के कारण मरीजों की जांच और दवा वितरण में दिक्कत हुई। दोनों केंद्रों पर तैनात डॉ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव और डॉ. वसीम अख्तर मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित करते नजर आए।
दोनों केंद्रों पर कुल 70 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार, खांसी, फोड़ा, खुजली और जोड़ों के दर्द की शिकायत वाले मरीज शामिल रहे। नौवागांव में संविदा चिकित्सक हड़ताल पर रहे : डुमरियागंज। क्षेत्र के पीएचसी नौवागांव में रविवार को 20 मरीज पहुंचे। यहां तैनात संविदा चिकित्सक डॉ. रामगोपाल यादव हड़ताल के कारण अनुपस्थित रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि डॉ. रामगोपाल यादव की नियुक्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर हुई है। इसी कारण वह हड़ताल पर हैं।

वहीं, न्यू पीएचसी डुमरियागंज में 26 मरीज पहुंचे। यहां डॉ. अखिलेश कसौधन, राम किशोर प्रजापति, पवन श्रीवास्तव और इरसाद अहमद ने मरीजों की जांच और उपचार किया। न्यू पीएचसी चकचई में भी 26 मरीजों का उपचार किया गया। यहां डॉ. अनवारुल हक ने मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed