{"_id":"69137701881ec5700c079647","slug":"siddharthnagar-news-grand-unity-march-on-150th-birth-anniversary-of-sardar-patel-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-147974-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली गई भव्य एकता पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली गई भव्य एकता पदयात्रा
Tue, 11 Nov 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागज में निकाली गई एकता पद यात्रा में शामिल पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत विज्
डुमरियागंज। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को रन फॉर यूनिटी के तहत एकता पद यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। पूरे डुमरियागंज नगर में राष्ट्रप्रेम और एकता का माहौल दिखाई दिया। यात्रा के आरंभ से समापन तक सरदार पटेल अमर रहें, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी रहीं। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में एकता पद यात्रा का शुभारंभ शाहपुर स्थित हिंदू भवन से हुआ। यात्रा शाहपुर चौराहा, राप्ती नदी, खीरा मंडी, मंदिर चौराहा और बैदौला चौराहा होते हुए भटंगवा शिव मंदिर पहुंची, जहां एकता सभा के साथ इसका समापन किया गया। मुख्य अतिथि के संबोधन और सामूहिक सहभोज के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों को सामाजिक एकता की शपथ भी दिलाई गई। बड़ी संख्या में लोग तिरंगा हाथ में लिए पद यात्रा में शामिल हुए।
मुख्य अतिथि चारू चौधरी ने कहा कि भाजपा पूरे देश में सरदार पटेल की जयंती विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मना रही है। सरदार पटेल भारत की अखंडता के प्रतीक हैं और वर्तमान पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। गुजरात में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर डैम और दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार पटेल के योगदान को साकार रूप देते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान नरेंद्र मणि त्रिपाठी, डाॅ. दशरथ चौधरी, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश वर्मा, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।त