फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Governor will come today, police will remain on guard

Siddharthnagar News: आज आएंगी राज्यपाल, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा

Sun, 09 Nov 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 09 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Governor will come today, police will remain on guard
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते डीएम शिवशरणप्पा जीए
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह को लेकर बाॅर्डर सहित जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के शामिल होने के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। सुरक्षा में छह क्षेत्राधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वहीं इस बार सात चेक प्वाइंट और आसपास के गांवों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के आगमन के मद्देजनर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बाॅर्डर पर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। विवि पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। बिना वैध पास के किसी को कार्यक्रम स्थल के लिए प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, राज्यपाल के आसपास विशेष बल की तैनाती रहेगी। विश्वविद्यालय नेपाल सीमा से महज एक किमी पहले स्थित है। सुरक्षा के दृष्टि से सीमा संवेदनशील है। संवेदनशीलता तब और बढ़ जाती है, जब कोई बड़ा आयोजन होता है।
विज्ञापन

इस संबंध में एएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में राज्यपाल के आगमन को देखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ गई है। कार्यक्रम के समय सीमा पर सुरक्षा एजेंसी पूरी तरह से मुस्तैद रहेंगी। गेट पर भी विशेष सुरक्षा टीमें सक्रिय कर दी गईं हैं। राज्यपाल की मौजूदगी तक पूरी तरह से पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। सुरक्षा में थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर, महिला एसआई, कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल, ट्रैफिक पुलिस, पीएसी और फायर टेंडर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने की ब्रीफिंग: सिद्धार्थनगर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण को रविवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी डॉ. अभिषेक महाजन विश्वविद्यालय में ब्रीफिंग की।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस व्यवस्थापन, यातायात व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य विभिन्न बिंदुओं पर गहनता और सूक्ष्मता से निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed