फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Government should adopt a flexible approach towards Indian tourists visiting Nepal

Siddharthnagar News: नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों के प्रति लचीला रुख अपनाए सरकार

Fri, 16 Oct 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 16 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Government should adopt a flexible approach towards Indian tourists visiting Nepal
- नेपाली सेना में मधेसी समुदाय की भागीदारी का मुद्दा संसद में उठाने की बात कही
विज्ञापन

कपिलवस्तु (नेपाल)। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले की पकड़ी गांवपालिका में शुक्रवार को आयोजित पार्टी प्रवेश एवं शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कपिलवस्तु के दो सांसद विक्रम थापा और मोहनलाल आचार्य के साथ पड़ोसी जिले रुपनदेही की सांसद मंजू खनाल मौजूद रहीं। सांसदों ने पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया और दशहरा, दीपावली व छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कपिलवस्तु क्षेत्र नंबर दो के सांसद और पूर्व पुलिस अधिकारी विक्रम थापा ने कहा कि नेपाल में पर्यटन का अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। भारत से आने वाले धार्मिक श्रद्धालु और पर्यटक भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई पर्यटक एक दिन के भंसार (सीमा शुल्क अनुमति) के बजाय दो दिन नेपाल में रुक जाता है तो उसे भारी जुर्माना भरने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने सरकार से इस मामले में लचीला रुख अपनाने का आग्रह किया ताकि भारतीय पर्यटकों को अनावश्यक परेशानी न हो और अधिक से अधिक पर्यटक नेपाल आ सकें।
विज्ञापन

सांसद थापा ने नेपाल में हाल के महीनों में आई प्राकृतिक आपदा का जिक्र करते हुए भारत सहित उन सभी देशों के प्रति आभार जताया, जिन्होंने संकट के समय नेपाल की मदद की। कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव सुवेदी, जिला सचिव यमलाल आचार्य, संगठन उपसभापति बजरंगी प्रसाद चौधरी, पूर्व मंत्री दान बहादुर चौधरी और माया देवी गांवपालिका के अध्यक्ष कमलेश दुबे की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed