{"_id":"6aca7eac883ad03eb70220ab","slug":"siddharthnagar-news-gorakhpur-shakoorbasti-festival-special-to-run-via-barhni-starting-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166195-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आज से बढ़नी होकर चलेगी गोरखपुर-शकूरबस्ती त्योहार स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आज से बढ़नी होकर चलेगी गोरखपुर-शकूरबस्ती त्योहार स्पेशल
Sat, 10 Oct 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
- बढ़नी स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव, 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से होगा संचालन
- वापसी में 12 अक्तूबर से प्रत्येक सोमवार को चलेगी ट्रेन, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा
ढेबरुआ। आगामी त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन गोरखपुर-शकूरबस्ती-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन 11 अक्तूबर से शुरू करेगा। यह ट्रेन बढ़नी रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। इससे सिद्धार्थनगर और नेपाल सीमा क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली की ओर आवागमन में सुविधा मिलेगी।
ट्रेन संख्या 05101 गोरखपुर-शकूरबस्ती त्योहार विशेष 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05102 शकूरबस्ती-गोरखपुर त्योहार विशेष 12 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। गोरखपुर से शकूरबस्ती जाने वाली ट्रेन बढ़नी स्टेशन पर शाम छह बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन दो मिनट ठहराव के बाद 6:02 बजे रवाना होगी। शकूरबस्ती से गोरखपुर आने वाली ट्रेन सुबह 6:10 बजे बढ़नी पहुंचेगी। यह ट्रेन 6:12 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
यात्रियों को मिलेगी राहत
त्योहारों के दौरान यह अतिरिक्त ट्रेन मिलने से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। बढ़नी, शोहरतगढ़ और सिद्धार्थनगर के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। यह विशेष ट्रेन दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छा विकल्प होगी।