फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Garba festival held for the first time in Bansi; people danced late into the night to the beats of Dandiya

Siddharthnagar News: बांसी में पहली बार हुआ गरबा महोत्सव, डांडिया की धुन पर देर रात तक झूमे लोग

Sun, 18 Oct 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Garba festival held for the first time in Bansi; people danced late into the night to the beats of Dandiya
- मां दुर्गा की आरती और पूजन के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम, पारंपरिक पोशाक में पहुंचे प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

- स्थानीय युवाओं ने किया आयोजन, नगर और आसपास के क्षेत्रों से जुटे श्रद्धालु
बांसी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर कस्बे के एक मैरिज हाल में शनिवार की रात पहली बार गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। रंगारंग गरबा और डांडिया की धूम के बीच श्रद्धालु और युवा मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर नजर आए। पारंपरिक पोशाक पहनकर पहुंचे प्रतिभागियों ने डीजे और गरबा गीतों की धुन पर डांडिया खेला। देर रात तक चले कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां आदिशक्ति दुर्गा की संगीतमय आरती और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद गरबा और डांडिया का सिलसिला शुरू हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने संगीत की धुन पर ताल मिलाकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। नगर में पहली बार बड़े स्तर पर आयोजित इस महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। आयोजन की सफलता में स्थानीय युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन अखंड वर्मा, हरजीत सिंह उर्फ सनी, सरिता गुप्ता, नितेश गुप्ता, आकाश गुप्ता, मनोज अग्रहरि, सोनू मोदनवाल, अनिल अग्रहरि और अजय गुप्ता आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूजा पाल, अनुपमा सिंह दुबे, पूनम जायसवाल, प्रतिमा वर्मा, सोनू जायसवाल, अमय पांडेय सहित नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed