फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Fourth Monday: Shivaji echoed with Har-Har Mahadev.

चौथा सोमवार : हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

Tue, 13 Aug 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 13 Aug 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Fourth Monday: Shivaji echoed with Har-Har Mahadev.
सिद्धार्थनगर। सावन मास के चौथे सोमवार पर सभी शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मंगलमय जीवन की कामना की। शिवालयों में जलाभिषेक के दौरान हर-हर महादेव, बम-बम भोले का जयघोष गूंजता रहा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के सिंहेंश्वरी मंदिर परिसर में मौजूद शिव मंदिर, गांधी नगर, पूरब पड़ाव, पुरानी नौगढ़ आदि जगहों पर शिवालयों में पूरे दिन भोलेनाथ की आराधना व पूजा चलती रही। सेमरा स्थित बाबा पल्टन नाथ शिव मंदिर में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ भोर से ही उमड़ने लगी। भारी संख्या में लोगों ने बाबा पल्टन नाथ का जलाभिषेक व पूजा अर्चना करके अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

इटवा क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर पर सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। राप्ती नदी में जल भरकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस पुलिस बल लोगों की सुरक्षा में पूरी तरह से मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के पटखौली नानकार में शिव भक्तों के लिए सांसद जगदंबिका पाल की अगुवाई में भाजपा युवा मोर्चा के नेता जयवर्धन तिवारी ने प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कांवड़ियों का जत्था डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी से जल भरकर सोमवार को कटेश्वर नाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक निकला। इस दौरान गुनई चौधरी, भारत विश्वकर्मा, आलोक तिवारी, राजू, दरोगा, राकेश चौधरी, मार्कडेय पांडेय, प्रभात जयसवाल, पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में सावन के चौथे सोमवार को सुबह से शिवालयों में जलाभिषेक के लिए तांता लगा रहा। पुजारी टिल्लू शर्मा ने कहा कि भगवान शिव को बेलपत्र अति प्रिय है। नगर पंचायत के डोई व भारत माता चौक शिव मंदिर पर भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरण किया गया।
पकड़ी बाजार क्षेत्र के मस्जिदिया पिपरी गांव से सोमवार को कांवड़ियों का जत्था देवघर बाबाधाम के लिए बस से रवाना हुआ। बोल बम का नारा लगाते हुए श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते देवघर के लिए रवाना हुए। सुल्तानपुर से जलभर लेकर, शिवभक्त बाबाधाम पहुंच कर भोलेशंकर का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि श्रवण जायसवाल, संतराम, बसंत यादव, भगवान दास, सर्वजीत आदि मौजूद रहे।

डुमरियागंज क्षेत्र के दाऊदजोत गांव से हर-हर महादेव के जयकारे के साथ सोमवार को डीजे संग श्रद्धालु राप्ती तट पर जल भरने निकले। प्रधान संघ के तहसील अध्यक्ष दिलीप पांडेय श्रद्धालुओं को रवाना किया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर स्थापित शिव मंदिरों पर सुबह से ही जलाभिषेक व पूजन अर्चन का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालु बहेरिया, कादिराबाद, अगया, मिश्रौलिया, औसानपुर होते हुए पद यात्रा कर डुमरियागंज स्थित राप्ती तट पर पहुंचे। इस दौरान चंद्रधर मिश्रा, पप्पू मिश्रा, सौरभ मिश्रा, राजन पांडेय, सूरज मिश्रा, महादेव शर्मा, आशीष, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed