{"_id":"693b028ff8314783400be720","slug":"siddharthnagar-news-four-injured-in-collision-between-pickup-and-e-rickshaw-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149690-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पिकअप और ई-रिक्शा की टक्कर में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पिकअप और ई-रिक्शा की टक्कर में चार घायल
Thu, 11 Dec 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
बांसी। क्षेत्र के बांसी-बस्ती हाईवे पर सोनखर पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक अनियंत्रित पिकअप ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार रामजीत (50), विश्वनाथ (55), सुधीर पासवान (22) और आकाश (14) घायल हो गए।
घायलों को संयुक्त चिकित्सालय बांसी लाया गया, जहां सभी का प्राथमिक इलाज कर रामजीत, विश्वनाथ और सुधीर को मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सूपा राजा गांव निवासी रामजीत, केवटलिया निवासी विश्वनाथ, सुधीर पासवान और आकाश ई-रिक्शा पर सब्जी लादकर बांसी सब्जी मंडी आ रहे थे। जैसे ही सोनखर पेट्रोलपंप के पास पहुंचे थे कि अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा काफी क्षतिग्रस्त हो गया और इस पर सवार सभी घायल हो गए। डॉ. वाईपी सिंह ने इलाज करने के बाद आकाश को छोड़कर सभी को मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया। चालक पिकअप लेकर भाग निकला।