फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Four-day TLM and PRASHAST App training for special educators begins

Siddharthnagar News: विशेष शिक्षकों का चार दिवसीय टीएलएम और प्रशस्त एप प्रशिक्षण शुरू

Tue, 06 Oct 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 06 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Four-day TLM and PRASHAST App training for special educators begins
समावेशी शिक्षा को बेहतर बनाने पर जोर, 37 विशेष शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। समग्र शिक्षा की समेकित शिक्षा योजना के तहत विशेष शिक्षकों का चार दिवसीय टीएलएम एवं प्रशस्त ऐप प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला समन्वयक करुणापति त्रिपाठी ने किया। पहले दिन शिक्षकों का पंजीकरण, परिचय और ऑनलाइन प्री-टेस्ट कराया गया। इसके बाद प्रशिक्षण के उद्देश्य और रूपरेखा पर चर्चा हुई।
प्रशिक्षण में समावेशी शिक्षा में टीएलएम की उपयोगिता और इसके प्रभावी प्रयोग की जानकारी दी गई। श्रवण दिव्यांग बच्चों के लिए उपयोगी शिक्षण सामग्री तैयार करने और उसके प्रयोग का प्रदर्शन किया गया। समूह कार्य के माध्यम से शिक्षकों को सहायक टीएलएम तैयार करने का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर सुषमा पांडेय और सतीश चंद ने शिक्षकों को व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में जिले के 37 विशेष शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।
जिला समन्वयक करुणापति त्रिपाठी ने कहा कि प्रशिक्षण से विशेष शिक्षकों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed