{"_id":"6ad3c7732362a102ae041564","slug":"siddharthnagar-news-female-students-informed-about-womens-helpline-numbers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166681-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लेदवा विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान, छात्राओं को बताए महिला हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लेदवा विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान, छात्राओं को बताए महिला हेल्पलाइन नंबर
Sun, 18 Oct 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
- चित्रकला, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताओं में बच्चों ने लिया हिस्सा
- उत्कृष्ट उपस्थिति और अनुशासन के लिए छात्राएं माताओं सहित सम्मानित
शोहरतगढ़। क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को बाल अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उप निरीक्षक राजकुमार यादव और महिला कांस्टेबल शोभा ने छात्राओं व माताओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रकला, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट उपस्थिति और अनुशासन के लिए निशा, वंदना और वंशिका को उनकी माताओं सहित सम्मानित किया गया। माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय की इको क्लब टीम ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।