{"_id":"6910d4d281810a5d010346ea","slug":"siddharthnagar-news-farmers-upset-over-irrigation-due-to-non-cleaning-of-mines-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-147859-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: माइनर की सफाई न होने से सिंचाई के लिए किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: माइनर की सफाई न होने से सिंचाई के लिए किसान परेशान
Sun, 09 Nov 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
घास से पटी सरजू नहर बलरामपुर के खंड तीन सोहना शाखा का बिजवार माइनर। संवाद
- फोटो : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नारखी में स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। संवाद
भनवापुर। क्षेत्र के सरयू नहर खंड तीन बलरामपुर की सोहना शाखा की बिजवार माइनर घास से पटी हुई है। सफाई नहीं होने से किसानों को पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों को अपने खेत की सिंचाई करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने माइनर की सफाई कराने की मांग की है।
सरयू नहर खंड तीन बलरामपुर की सोहना शाखा का बिजवार माइनर करीब सात किमी लंबी है। इस माइनर पर भीटा नानकार, रमवापुर राउत, महुआ खुर्द, सेमरा बनकसिया, सेखुई गोवर्धन, अंदुआ शनिचरा, खुरपहवा के साथ ही बिजवार बढ़ई गांवों के सैकड़ों किसान अपने फसलों की सिंचाई करते हैं।
करीब एक साल से इस माइनर की सफाई नहीं की गई, जिससे नहर में घास उग गई है। इतना ही नहीं नहर के पटरी पर लगे पौधे भी नहर को पूरी तरह से अपने आगोश में ले चुके हैं।
विज्ञापन
इससे पानी का बहाव रुक जाता है। क्षेत्र के राकेश श्रीवास्तव, मुनि नाथ तिवारी, मन्नालाल शुक्ल, राम जोग, बलराम उपाध्याय, मायाराम पांडेय, श्रीनेवास ने बिजवार माइनर की सफाई कराने के साथ ही पानी छोड़े जाने की मांग की है।