फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Farmers flock to the committee for fertilizer

Siddharthnagar News: खाद के लिए समिति पर उमड़े किसान

Fri, 19 Dec 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Farmers flock to the committee for fertilizer
उसका बाजार। विकास क्षेत्र में इन दिनों यूरिया की किल्लत बरकरार है। खाद लेने के लिए किसान उमड़ रहे हैं, मगर उन्हें लाइन में खड़े होकर इंतजार करने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। इसके चलते खाद बिक्री केंद्र पर अव्यवस्था के हालात बने हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि खाद की पर्याप्त उपलब्धता कराई जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह धुंध के दौरान सहकारी क्रय-विक्रय समिति मदनपुर और पीसीएफ खाद खरीद केंद्र पर काफी किसानों की भीड़ जुटी रही। इस कड़ाके की ठंड में महिलाएं भी खाद के लिए कतार में लगी नजर आई। सहकारी समिति मदनपुर में कुल 82 किसानों को खाद वितरित करने के लिस्ट बनी जबकि वहां लगभग दो सौ किसान कतार लगाए खाद के लिए इंतजार कर रहे थे। सूचीबद्ध लोगों को खाद मिलने के बाद दूर-दराज से आए अन्य किसानों को खाद नहीं मिल पाई तो वह मायूस होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

किसान अनिल सिंह, जनार्दन पाठक, पुरुषोत्तम, राजेश त्रिपाठी आदि किसानों का आरोप है कि वो लोग सुबह से लाइन में खड़े हैं, फिर भी उन्हें खाद नहीं मिली। इन्हें दो से पांच बोरी यूरिया लेना था। इन लोगों ने क्षेत्र के सभी सहकारी समिति पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed