{"_id":"6980df7a692bd5e2ee0142d2","slug":"siddharthnagar-news-fair-is-on-children-are-lifting-the-joy-of-swing-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-152790-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लगा है मेला, बच्चे उठा रहे झूले का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लगा है मेला, बच्चे उठा रहे झूले का आनंद
Mon, 02 Feb 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव की अंतिम दिन देर रात तक लोग भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गानों पर झूमते रहे। अंत में कलाकारों को विधायक श्यामधनी राही, डीएम शिवशरणप्पा जीएन व सीडीओ बलराम सिंह ने सम्मानित किया।
उधर महोत्सव के समापन के बाद भी सोमवार को मेले में लोगों की भीड़ रही। बच्चे मेला में लगे झूला और सर्कस समेत अन्य खेलकूद के संसाधनों का मनोरंजन लेते दिखे। वहीं, महिलाएं मेले में लगी प्रदर्शनी और दुकानों से खरीदारी करते नजर आए। सोमवार को भी अशोक मार्ग पर महोत्सव स्थल पर लगे मेला जाने वालों लोगों की भीड़ नजर आई।
स्वरा हुईं सम्मानित: सिद्धार्थनगर महोत्सव में नृत्य के क्षेत्र में पांच वर्ष की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर मुकाम हासिल करने वाली स्वरा त्रिपाठी ने अपने नृत्य से दर्शकों के दिलों को जीत लिया।
विज्ञापन
स्वरा ने अभी तक देश विदेश में 1600 से ज्यादा नृत्य की प्रस्तुतियां दी है, जिस कारण विभिन्न जगहों पर सम्मानित किया है। महोत्सव में उनकी बेहतर प्रस्तुति के बाद अंतिम दिन सीडीओ बलराम सिंह व परियोजना निदेशक नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने नृत्यांगना स्वरा त्रिपाठी को सम्मानित किया।