{"_id":"6acd27785e1346df1b0db8fb","slug":"siddharthnagar-news-electricity-exports-crucial-for-reducing-trade-imbalance-with-india-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-166337-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भारत से व्यापार असंतुलन कम करने में बिजली निर्यात अहम - प्रस्तावित राजदूत पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भारत से व्यापार असंतुलन कम करने में बिजली निर्यात अहम - प्रस्तावित राजदूत पांडेय
Tue, 13 Oct 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
- नेपाल में भारतीय निवेश और तकनीक बढ़ाने पर देंगे जोर, पर्यटन और सीमा सुरक्षा में सुधार की बताई जरूरत
खुनुवां। भारत में नेपाल के प्रस्तावित राजदूत डॉ. निश्चलनाथ पांडेय ने भारत के साथ व्यापार असंतुलन कम करने के लिए बिजली निर्यात को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बिजली के आयात-निर्यात को सुगम बनाने और आर्थिक कूटनीति को बढ़ावा देने की जरूरत है।
सोमवार को काठमांडो स्थित सिंहदरबार में संसदीय सुनवाई समिति की बैठक में निश्चलनाथ पांडेय ने कहा कि वह नेपाल में भारतीय निवेश और तकनीक लाने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने पारंपरिक कूटनीति के साथ आर्थिक कूटनीति को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि नेपाल में भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन प्रोत्साहन से जुड़े प्रयास तेज करने होंगे। भारतीय सेवारत कर्मचारियों को नेपाल की ओर आकर्षित करने के लिए भी योजनाएं बनाई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली, वाराणसी, बेंगलुरु और मुंबई जैसे भारतीय शहरों से नेपाल की सीधी कनेक्टिविटी है, लेकिन कोलकाता से नियमित उड़ान सेवा नहीं है। इसे नियमित कराने के लिए पहल की जानी चाहिए।
विज्ञापन
निश्चलनाथ पांडेय ने सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए तकनीक के इस्तेमाल पर भी जोर दिया। उन्होंने नेपाली क्षेत्र में ड्रोन के उपयोग और चौबीसों घंटे निगरानी के लिए स्मार्ट बॉर्डर की अवधारणा लागू करने की आवश्यकता बताई।
उन्होंने कहा कि भारत में नेपाल के राजदूत के रूप में उनकी भूमिका और प्राथमिकताएं नेपाल सरकार की नीतियों, निर्देशों और प्राथमिकताओं के अनुरूप रहेंगी।