{"_id":"68cee30ce0457633ee016cfa","slug":"siddharthnagar-news-elderly-mans-body-found-in-field-suspected-of-strangulation-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-145026-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खेत में मिली बुजुर्ग की लाश गला घोंटकर हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खेत में मिली बुजुर्ग की लाश गला घोंटकर हत्या की आशंका
Sat, 20 Sep 2025 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के कोटिया पांडेय गांव के घटनास्थल पर जांच करते पुलिस। संवाद
खेसरहा। थाना क्षेत्र के कोटिया पांडेय गांव के सिवान में मचान बनाकर सब्जी की खेती करने वाले शिव पूजन लोधी (65) की शनिवार की सुबह खेत में लाश मिली। उसके गले पर काले धब्बे का निशान हैं। शरीर कीचड़ से सना हुआ था। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए ्पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कोटिया पांडेय गांव निवासी शिव पूजन लोधी (65) अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। इसके पास गांव में पुराना पक्का मकान और सड़क के किनारे साढ़े तीन बीघा खेती योग्य जमीन है। वह वर्षों से उसी खेत में मचान बनाकर रहता था। खेत के कुछ हिस्से में सब्जी की खेती करके अपना जीवन बसर कर रहा था। लोग बताते हैं कि वह गांजा पीने का लती था।
शनिवार को उन्हीं के मचान के पास उनका शव मिला। हाथ और पैर में गीली मिट्टी लगी हुई थी। गले में काला धब्बे का निशान बना हुआ था। इसी बात की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों भीड़ जुट गई। इसके बाद किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि लाश के हालात और कीचड़ को देखने के बाद ऐसा लगा रहा था कि मौत से पहले मारपीट या हाथापाई हुई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचायतनामा के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।