Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Elderly man dies under suspicious circumstances; son suspects murder

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, बेटे की जताई हत्या की आशंका

Wed, 04 Nov 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 04 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Elderly man dies under suspicious circumstances; son suspects murder
- मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बनकटा पश्चिम गांव का मामला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
विज्ञापन

- बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस, जमीन विवाद को लेकर गांव में हत्या की आशंका की चर्चा
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के बनकटा पश्चिम गांव में बुधवार सुबह 90 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बड़े बेटे ने पिता की मौत पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुवंश साहनी की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। बड़े बेटे श्याम बहादुर ने पीआरवी-112 पर सूचना दी कि उनके पिता की हत्या की गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष रामदेव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव में चर्चा है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वृद्ध छोटे बेटे के साथ गांव में रहते थे। हालांकि, बड़े बेटे ने अपने प्रार्थना पत्र में हत्या का आरोप लगाने के बजाय दुर्घटना की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि पीआरवी-112 के माध्यम से सूचना मिली थी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed