फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Elderly man dies after being crushed by an uncontrolled truck

Siddharthnagar News: अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर बुजुर्ग की मौत

Mon, 27 Oct 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 27 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Elderly man dies after being crushed by an uncontrolled truck
त्रिलोकपुर क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे पर सड़क दुघर्टना के बाद लगी भीड़। संवाद
भनवापुर(सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे पर रविवार को दोपहर करीब 12 बजे बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार मंगराव गांव निवासी राम चरन विश्वकर्मा (70) को कुचल दिया। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ट्रक सहित चालक को पकड़ कर त्रिलोकपुर थाने ले गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के मंगराव गांव निवासी राम चरन विश्वकर्मा (70) रविवार को साइकिल से त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे पर दवा लेने गए थे। दवा लेकर लौटने लगे तो शाहपुर-सिंगारजोत मुख्य मार्ग पर चढ़ने ही वाले थे कि सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़ा कर ट्रक को चालक सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पुलिस पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रामदेव ने बताया कि मृतक की पुत्रवधू माधुरी पत्नी चंद्रपाल की तहरीर पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक और चालक भी पुलिस के कब्जे में है।

शाहपुर मंडी में गोभी खाली कर ट्रक जा रहा था गोंडा: त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे पर रविवार को ट्रक के रौंदने से राम चरन (70) की मौत हो गई। ट्रक चालक जान मोहम्मद निवासी पिपरा दाई जिला गोंडा ने बताया कि अपने ट्रक से शाहपुर मंडी में गोभी खाली कर वापस जा रहा था। तभी साइकिल सवार बुजुर्ग टायर के नीचे आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed