{"_id":"698233be38338433830e4e90","slug":"siddharthnagar-news-echoing-shahanai-badegi-chahal-pahal-from-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-152821-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आज से गूंजेगी शहनाई बढ़ेगी चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आज से गूंजेगी शहनाई बढ़ेगी चहल-पहल
Tue, 03 Feb 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। करीब दो माह के अंतराल के बाद एक बार फिर मांगलिक कार्यों का शुभ मुहूर्त शुरू होने जा रहा है। बुधवार से लगन मुहूर्त शुरू होते ही शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी।
शादी-विवाह के सीजन को लेकर लोगों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बारातघर, मैरिज लॉन और होटल पहले से ही बुक हो चुके हैं। वहीं ब्यूटी पार्लर, बैंड-बाजा, कैटरिंग और फोटोग्राफी से जुड़े कारोबारियों के पास भी ऑर्डर की भरमार है।
हर वर्ष 15 जनवरी से सहालग का दौर शुरू हो जाता है लेकिन इस बार चार फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए शहर के बरातघरों और गेस्ट हाउसों में शादी समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। सजावट, पेंटिंग, मरम्मत और सफाई का काम जोरों पर चल रहा है। वहीं, कपड़ा, जूता-चप्पल, कॉस्मेटिक और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है।
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी नवीन कसौधन ने बताया कि बुधवार से शादी का सीजन शुरु होने से शेरवानी-लहंगा की मांग बढ़ गई है, इससे पूरे दिन दुकान पर भीड़ लग रही है। बताया कि दुकान में चार हजार से लेकर 40 हजार तक के लहंगा व शेरवानी मौजूद है। जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं।