फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Early release of the time table four months in advance will make preparation easier

Siddharthnagar News: टाइम टेबल चार माह पहले जारी होने से आसान होगी तैयारी

Wed, 21 Oct 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 21 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Early release of the time table four months in advance will make preparation easier
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
- चार महीने पहले जारी हुआ बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल, तैयारी के लिए मिलेगा पर्याप्त समय
विज्ञापन

- मॉडल पेपर भी पहली बार बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड, जिले के करीब 60 हजार विद्यार्थी होंगे लाभान्वित
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने से विद्यार्थियों को तैयारी की रणनीति बनाने का पर्याप्त समय मिल गया है। परीक्षाएं पांच से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित होंगी। पहली बार करीब चार महीने पहले परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के साथ बोर्ड ने मॉडल पेपर भी पोर्टल पर अपलोड किए हैं। इससे विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम दोहराने, कमजोर विषयों पर ध्यान देने और परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में सहूलियत मिलेगी। हालांकि, कुछ विषयों की परीक्षाओं के बीच कम अंतराल विद्यार्थियों के लिए चुनौती भी बन सकता है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा की तैयारियां की जा रही हैं। जिले में 200 से अधिक माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 60 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होते हैं। अभी परीक्षा केंद्रों की सूची जारी नहीं हुई है। इसके अगले महीने जारी होने की संभावना है। इस बार बोर्ड ने परीक्षा से करीब चार महीने पहले ही समय सारिणी जारी कर दी है। साथ ही पूर्व परीक्षाओं के आधार पर तैयार मॉडल पेपर भी पोर्टल पर उपलब्ध कराए हैं ताकि विद्यार्थी परीक्षा के पैटर्न को समझकर अभ्यास कर सकें।
विज्ञापन

जारी समय सारिणी के अनुसार, हाईस्कूल की परीक्षा पांच फरवरी को हिंदी विषय से शुरू होगी। आठ फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 10 फरवरी को अंग्रेजी, 12 फरवरी को गृह विज्ञान, 13 फरवरी को गणित और 17 फरवरी को विज्ञान की परीक्षा निर्धारित है। जिन विद्यार्थियों के विषय गृह विज्ञान और गणित दोनों हैं, उन्हें लगातार दो दिन परीक्षा देनी होगी। वहीं, इंटरमीडिएट में रसायन विज्ञान की परीक्षा 15 फरवरी और भौतिक विज्ञान की परीक्षा 17 फरवरी को होने से विद्यार्थियों को दोनों विषयों की तैयारी के लिए समय का बेहतर प्रबंधन करना होगा।विद्यार्थियों के लिए अब विषयवार पुनरावृत्ति का कार्यक्रम बनाकर तैयारी करना उपयोगी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्यों को समय सारिणी के अनुसार विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा कराने और परीक्षा की तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं।


समय सारिणी के अनुसार बनाएं पढ़ाई की योजना
नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औदही कला के प्रधानाचार्य इरशाद ने बताया कि विद्यार्थी सबसे पहले अपने विषयों की परीक्षा तिथि और पाली नोट कर लें। जिन विषयों की परीक्षाओं के बीच कम अंतराल है, उनकी तैयारी पहले पूरी करें। गणित और भौतिक विज्ञान में नियमित रूप से सवाल हल करें जबकि रसायन विज्ञान में सूत्र, अभिक्रियाएं और महत्वपूर्ण अवधारणाओं को दोहराएं। हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों की तैयारी भी लगातार करते रहें। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को सप्ताह में एक दिन निर्धारित समय सीमा के भीतर मॉडल पेपर हल करके अपनी तैयारी का आकलन करना चाहिए। परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक दो पालियों में होगी। ऐसे में विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की पाली के अनुसार सोने, जागने और पढ़ाई का समय तय करना चाहिए, ताकि परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed