फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: E-rickshaw and bike collide, innocent girl dies, seven injured

Siddharthnagar News: ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर, मासूम बच्ची की मौत, सात जख्मी

Wed, 24 Dec 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: E-rickshaw and bike collide, innocent girl dies, seven injured
- बांसी–बेलौहा मार्ग पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहनी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र में बांसी–बेलौहा मार्ग पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहनी के पास ई रिक्शा व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सात वर्षीय बच्ची उमे हबीबा (7) की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक बांसी-बेलौहा मार्ग पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहनी के पास मकतब से पढ़ाई कर लौट रहीं चार छात्राएं सड़क किनारे खड़ी एक ई-रिक्शा में बैठ रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में बैठीं बनुहिया गांव की निवासी उमे हबीबा (7) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कम्हरिया गांव की साहिदा और निकहत को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बाइक सवार रेहरा गांव निवासी इंद्राज, सुजीत तथा ढूंढनी गांव निवासी आशीष और अजय भी घायल हो गए। सभी एक ही बाइक पर सवार थे। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी खेसरहा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सुजीत कुमार और आशीष की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य घायलों में निकहत, साहिदा और इंद्राज को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बताया जाता है कि चारों छात्राएं मदरसे में पढ़ने गई थीं और घर लौटते समय यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed