फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: DM listened to the problems of the complainants

Siddharthnagar News: डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Sat, 07 Feb 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: DM listened to the problems of the complainants
- उसका ब्लॉक क्षेत्र के फुलवरिया गांव में आयोजित हुई चौपाल
विज्ञापन

उसका बाजार। जनसमस्याओं के प्रभावी और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को गांव की समस्या, गांव में समाधान अभियान के तहत डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने ग्राम पंचायत फुलवरिया में चौपाल लगाई। मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से पुष्टाहार, पेंशन, शौचालय, राशन, कन्या सुमंगला योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ मिलने की जानकारी ली। खुटवा बनगवां निवासी रामचंद्र, गौरा निवासी रमई ने बताया कि वह दो वर्ष से आवास के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। दोनों आंखों से मोहित (18) दिव्यांग है, लेकिन प्रमाण पत्र न बनने के कारण योजनाओं का लाभ नहीं पा रहा। इन दोनों मामले में डीएम ने त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो पात्र किन्हीं योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उन्हें शीघ्र चिह्नित कर लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा से डीबीटी की समीक्षा करते हुए डीएम ने ग्रामीणों से विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, शिक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिलाधिकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके पटेल से गांव की एचआरपी (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) महिलाओं की जानकारी लेते हुए उन्हें विशेष निगरानी में रखने और ड्यू लिस्ट के अनुसार टीकाकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने और पशु चिकित्सक को पशुओं के टीकाकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सचिव अखिलेश यादव को सभी हैंडपंपों की रिबोरिंग करने एडीओ पंचायत को स्वच्छता व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवतियों की गोद भराई और बच्चों का अन्न प्राशन संस्कार कराकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, सीएमओ डॉ. रजत कुमार, बीएसए शैलेश कुमार, बीडीओ ओम प्रकाश गुप्ता, बीईओ ओपी मिश्र, श्रीश प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।
---

केजीबीवी का किया औचक निरीक्षण.
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अवर अभियंता को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। विद्यालय के कंप्यूटर लैब व अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण का जायजा लिया। 160 नामांकन के सापेक्ष 148 छात्राओं की उपस्थित पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed