फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Discussion on SIR

Siddharthnagar News: एसआईआर पर की गई चर्चा

Sun, 02 Nov 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 02 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Discussion on SIR
तहसील बांसी में आयोजित बैठक में मौजूद बीएलओ। संवाद
बांसी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारी शुरू हो गई है। चार नवंबर से तहसील क्षेत्र में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होगी। इसको सफल बनाने के लिए शनिवार की शाम तहसील कार्यालय में स्थित सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में तैयारी को लेकर तहसील क्षेत्र के सभी बीएलओ की बैठक हुई। इसमें अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

गहन प्रशिक्षण एसडीएम निखिल चक्रवर्ती व तहसीलदार पीयूष ने दिया। प्रशिक्षण में बीएलओ को इससे संबंधित सभी जानकारी देने के साथ ही काम को पूरी निष्ठा और लगन के साथ करने के लिए कहा गया। साथ ही इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। प्रशिक्षण में सभी बीएलओ को 2003 व 2025 की मतदाता सूची के अनुसार गहन पुनरीक्षण के कार्य के लिए प्रक्रिया को समझाया गया।
विज्ञापन

साथ ही बीएलओ एप के माध्यम से कार्य करने का तरीका भी बताया गया। बैठक में नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, महबूब आलम, माधुर्य यादव सहित तहसील क्षेत्र के सभी बीएलओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed