{"_id":"690b9a8b65f0ec40c409fdc7","slug":"siddharthnagar-news-disabled-seriously-arrested-for-ax-blow-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-147640-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कुल्हाड़ी के वार से दिव्यांग गंभीर, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कुल्हाड़ी के वार से दिव्यांग गंभीर, एक गिरफ्तार
Thu, 06 Nov 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- त्रिलोकपुर थाने के ग्राम पकड़ी पठान का मामला, साइकिल के विवाद हुई मारपीट
इटवा। त्रिलोकपुर थाने के ग्राम पकड़ी पठान में साइकिल के बीच मिट्ठू लाल और चचेरे भाई सोनू के बीच विवाद में हो रही मारपीट को रोकने गया। एक दिव्यांग विंदेश्वरी कुल्हाड़ी के प्रहार से घायल हो गए। उन्हें अन्य घायलों के साथ सीएचसी इटवा लाया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल और उसके बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी मिट्ठू लाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर शाम पकड़ी पठान निवासी मिट्ठू लाल और चचेरे भाई सोनू के बीच शराब पीने के लिए दुकान पर साथ चलने की बात तय हुई थी, लेकिन मिट्ठू लाल सोनू की साइकिल लेकर अकेले ही शराब की दुकान पर चले गया। वहां से लौटने पर सोनू से उसका विवाद हो गया। थोड़ी देर में मारपीट शुरू हो गई। तभी इसी रास्ते से घर जा रहे विंदेश्वरी ने बीच-बचाव करना चाहा। यह बात मिट्ठूलाल को नागवार लगी। उसने विंदेश्वरी को ही मारना शुरू कर दिया। तभी शोर सुनकर विंदेश्वरी को बचाने उसके परिवार के अन्य सदस्य आ गए। खुद को घिरता देख मिट्ठू घर से कुल्हाड़ी निकाल लाया और अंधाधुन घुमाने लगा। इससे विंदेश्वरी, मनोज, राकेश आदि घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्ठू लाल को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर रामदेव ने बताया कि मामले में बुधवार को पन्ना की तहरीर पर केस दर्ज कर मिट्ठू लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।