{"_id":"698233fb16e5b84cf80d2b70","slug":"siddharthnagar-news-directions-given-to-take-action-on-negligent-aero-in-sir-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152833-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एसआईआर में लापरवाह एईआरओ पर कार्रवाई के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एसआईआर में लापरवाह एईआरओ पर कार्रवाई के दिए निर्देश
Tue, 03 Feb 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में एसआईआर के तहत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बूथवार अनमैप्ड मतदाताओं के नोटिस निस्तारण और सुनवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी राजेश कुमार की ओर से किए गए सर्वाधिक 71 प्रतिशत निस्तारण की जिलाधिकारी ने सराहना की। वहीं, जिन सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के स्तर से पोर्टल पर 20 प्रतिशत से कम निस्तारण पाया गया और सर्वाधिक आवेदन लंबित रहे, उन्हें चिह्नित करते हुए अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी करने और प्रगति संतोषजनक न होने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने नोटिस निस्तारण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अनमैप्ड मतदाताओं को अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन को गांव-गांव जाकर कार्रवाई करनी होगी ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध रूप से लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।