फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Diler Maurya wins bronze medal in Taekwondo

Siddharthnagar News: ताइक्वांडो में दिलेर मौर्य ने जीता कांस्य पदक

Fri, 09 Oct 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Diler Maurya wins bronze medal in Taekwondo
भनवापुर। ललिता इंटर कॉलेज चौखड़ा के कक्षा 11 के छात्र दिलेर मौर्य ने 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। बीते छह अक्तूबर को मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवां (गोरखपुर) में आयोजित प्रतियोगिता में दिलेर ने कांस्य पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। राजू मौर्य के पुत्र दिलेर की इस सफलता को जिले के माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो में पहला पदक बताया जा रहा है। छात्र की उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश राव सहित प्रमोद कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, विकास सिंह, शमीम अख्तर, श्याम देव और रमेश कुमार ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed