{"_id":"68f290eb7fbb79bc6e0df8e4","slug":"siddharthnagar-news-dhanteras-today-markets-are-full-of-offers-to-attract-people-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-146701-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धनतेरस आज... बाजारों में लुभाने के लिए ऑफर की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धनतेरस आज... बाजारों में लुभाने के लिए ऑफर की भरमार
Sat, 18 Oct 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज में धनतेरस- दिवाली को लेकर सजी, मिट्टी के दिये बेचता युवक। संवाद
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। प्रकाश पर्व दीपावली और धनतेरस को लेकर जिले के साथ तहसीलों में दुकानें सज गईं हैं। लोगों को लुभाने के लिए ऑफर की भरमार है। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बर्तन, खिलौना, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित पटाखों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने लगी है। डुमरियागंज नगर के मंदिर चौराहा पर थाना रोड पर कतारबद्ध बर्तन खिलौना व लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों और पूजन सामग्री सहित लाई और विभिन्न रोजमर्रा प्रयोग की सामानों की दुकानें दो दिन पहले से ही लगने लगी थीं। शुक्रवार को मंदिर चौराहा पर दुकानों की संख्या बढ़ने के साथ ही वहां पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें लगाकर दुकानदार ग्राहकों के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
यही दृश्य बैदौला चौराहा, हल्लौर तथा बेवा चौराहा, मोतीगंज और भवानीगंज, शाहपुर भड़रिया में भी नजर आया, जहां पर बर्तन, खिलौना, मिठाई के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान पर दुकानदारों ने अपने सामानों को दुकान के सामने सजाया है।
मिट्टी के दिये की बिक्री जोरो पर : डुमरियागंज। दीपावली को लेकर डुमरियागंज, बैदोलागढ़, बेवां, शाहपुर में मिट्टी के दिए और खिलौने की बिक्री जोरों पर है। लोग इस बार चायनीज बिजली की झालर और दिये के बजाय मिट्टी के दिए को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
मिट्टी का बर्तन बनाने वाले कारीगर बलकरन, रामजी, मोहन, रमेश ने बताया की पीएम नरेंद्र मोदी के स्वदेशी को बढ़ावा दिए जाने का असर इस बार दीपावली के बाजार पर दिख रहा है, जिससे हमारी लागत मजदूरी निकलने की उम्मीद है।
बाजार में ऑफर की भरमार : बाजार में ऑफर की भी भरमार है। बर्तन में भी कई वेरायटी आई हैं। इसमें फोल्डिंग वाला जग खास ध्यान आकर्षित कर रहा है।
वहीं, कुकर भी ऑफर वाला है। इसमें एक साथ पांच सामान मिल रहा है। साथ ही 20 से 25 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं। बाजार में बेहतर कारोबार की उम्मीद है। इसी प्रकार से अन्य दुकानों में छूट ग्राहक के लिए रखा गया है। वहीं, इलेक्ट्रानिक दुकानदार सत्यम उपाध्याय ने बताया कि बड़े सामान पर जो 28 प्रतिशत तक था, उस पर अच्छी छूट है।