{"_id":"690b8adfb5e2383e9603657a","slug":"siddharthnagar-news-devotees-take-a-dip-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-147638-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर किया दान-पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर किया दान-पुण्य
Wed, 05 Nov 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
भारतभारी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगे मेला में लगी भीड़। संवाद
डुमरियागंज। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को राप्ती नदी घाट और भवानीगंज क्षेत्र के राजा फॉर्म चंद्रदीप घाट और भारतभारी स्थित प्राचीन पवित्र सरोवर तथा देईपार स्थित मंदिर परिसर तालाब पर हजारों श्रद्धालुओं ने नदी में आस्था की डुबकी लगाई। दान-पुण्य करने के बाद पूजा-अर्चना की।
एसडीएम राजेश कुमार, सीओ बृजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार रविकुमार यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव आदि प्रशासनिक अमले के लोग मेले में भ्रमण करते दिखाई दिए। डुमरियागंज राप्ती नदी घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर ईओ सचिन कुमार पटेल की तरफ से घाट पर नाव और गोताखोरों को तैनात किया गया था।
कार्तिक पूर्णिमा पर घाटों पर जुटी श्रद्धालुओं की भरी भीड़: शाहपुर। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर हर वर्ष की तरह इस बार भी राप्ती नदी के तट श्रद्धालुओं की भरी भीड़ रही। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शाहपुर राप्ती नदी के तट पर भोर से श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला चालू हो गया।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड कर्मी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा: शाहपुर। भोर में राप्ती नदी के तट दूर-दराज से गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला शुरू हो गया। इसी बीच घाट पर महिलाओं के कपड़ा बदलने के लिए लगे टेंट में बिजली उतरने की शिकायत महिलाएं करने लगीं। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड के वाहन ड्राइवर सुरेंद्र ने तत्काल संज्ञान में लेकर लाइनमैन को बुलाकर सही कराया, जिससे हादसा टल गया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात रही एक नाव : शाहपुर। राप्ती नदी के घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नगर प्रशासन ने एक नाव व दो स्थानीय गोताखोर की तैनाती की थी। खैर घाट पर बैरिकेडिंग की गई थी।
श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाया डुबकी, उमड़ा आस्था का सैलाब: बांसी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को कस्बे के राप्ती नदी तट पर स्थित रानी मोह भक्त लक्ष्मी स्नान घाट पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान किया। बांसी के रानी लक्ष्मी घाट पर नगर पालिका ने नदी में बैरीकेडिंग, नाव, महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए पंडाल और अलाव की व्यवस्था की गई थी।
आस्था के संगम में लगाई डुबकी: शोहरतगढ़। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने परिजनों संग बानगंगा, घोरही, सोतवा सहित विभिन्न पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाई। भोर में स्नान का सिलसिला शुरू हुआ जो देर तक चलता रहा है। सुख समृद्धि व मोक्ष की प्राप्ति के लिए भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मां गंगा का आवाह्न कर पूजा-अर्चना कर दीपदान किया।
गहरे पानी की तरफ न जाने के लिए बैरिकेडिंग कर दी थी। पिछली घटनाओं को देखते हुए थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह माइक लेकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्नान करने व सतर्कता बरतने की अपील करते रहे। दोपहर बाद लेदवा मेले की तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।