{"_id":"690b940431463ec1040167f2","slug":"siddharthnagar-news-devotees-take-a-dip-in-faith-and-devotion-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-147653-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आस्था और श्रद्धा की डुबकी लगा श्रद्धालुओं ने किया दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आस्था और श्रद्धा की डुबकी लगा श्रद्धालुओं ने किया दान
Wed, 05 Nov 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
ककरहवा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार की भोर से ही भारी संख्या में भारत तथा नेपाल के श्रद्धालुओं ने अजमा घाट के कूड़ा नदी पर आस्था एवं श्रद्धा की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गो दान किया तत्पश्चात सीमा पर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर अजमा कुटी में पूजा-अर्चना की।
नेपाल और भारत के हजारों श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अजमा घाट के कूड़ा नदी में स्नान कर गो-दान किया। सीमा पर लगने वाले इस वृहत मेला में भारत तथा नेपाल के लोगों का समागम हुआ। नोमेंस लैंड के दोनों तरफ भारत नेपाल की अलग-अलग संस्कृति दिख रही थी। भारत की तरफ कई झूले मेले कि शोभा बढ़ा रहे थे तो वहीं नेपाल में कई सांस्कृतिक पार्टियों की ओर से भजन गायन किया जा रहा था। मंदिर के पुजारी द्वारा लगातार श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जा रहा था। वहीं मेले को संपन्न कराने के लिए भारत के तरफ से मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, मंजेस कुमार, उमेश कुमार, सतेंद्र यादव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।