फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Deputy Director expresses displeasure over filth found in the mandi complex

Siddharthnagar News: मंडी परिसर में गंदगी मिलने पर उपनिदेशक ने जताई नाराजगी

Sun, 11 Oct 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Deputy Director expresses displeasure over filth found in the mandi complex
अतिक्रमण हटवाकर नालियों की कराई सफाई, जर्जर सड़कों की मरम्मत के निर्देश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। संभागीय उपनिदेशक प्रशासन, मंडी परिषद बस्ती ज्योति यादव ने नवीन मंडी स्थल नौगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी परिसर में सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही परिसर से अतिक्रमण हटवाते हुए वहां लगने वाले ठेलों को बाहर कराया।
निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने मंडी परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अपनी मौजूदगी में जेसीबी और अन्य मशीनों से नालियों की सफाई कराई। इसके अलावा मंडी परिसर की जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए उपनिदेशक निर्माण, मंडी परिषद से वार्ता कर जल्द कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडी परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और व्यापार का संचालन सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के लिए नीलामी चबूतरे से भी अतिक्रमण हटवाया गया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंडी सचिव विजय सेन सिंह, प्रधान लिपिक आनंद सिंह और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed