फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Demu passenger's brakes locked, Gomtinagar fast passenger stood for one and a quarter hours

Siddharthnagar News: डेमू पैसेंजर का ब्रेक लाॅक, सवा घंटे खड़ी रही गोमतीनगर फास्ट पैसेंजर

Wed, 10 Dec 2025 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 10 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Demu passenger's brakes locked, Gomtinagar fast passenger stood for one and a quarter hours
शोहरतगढ़। डेमू पैसेंजर ट्रेन का ब्रेक लाॅक हो जाने से ट्रेन आगे नहीं बढ़ पाईं, इससे गोमतीनगर फास्ट पैसेंजर ट्रेन परसा और महादेव बुजुर्ग के बीच सवा घंटे तक खड़ी रही। रेल टेक्नीशियन बढ़नी और ड्राइवर ने ब्रेक लाॅक को ठीक किया, तब जाकर दोनों ट्रेनें अपने गंतव्य के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर बढ़नी स्टेशन के पास 75117 अप डेमू ट्रेन की बोगी में ब्रेक लाॅक लोहे का टुकड़ा फंस जाने से जाम हो गया, जिससे ट्रेन वहीं खड़ी हो गई। ड्राइवर और रेल टेक्नीशियन ने पहिये के ब्रेक के लाॅक को सही किया और पहिया में फंसे लोहे के टुकड़े को अलग किया तब जाकर दोनों तरफ की रेल लाइन शुरू हो पाई। इस दौरान गोरखपुर से गोमतीनगर जा रही 15081 फास्ट पैसेंजर ट्रेन बढ़नी और परसा के बीच सवा घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन

बढ़नी स्टेशन मास्टर अशोक कुमार ने बताया कि 75117 अप डेमू ट्रेन के पहिए में लगा ब्रेक लऍक होने से परेशानी हुई। ड्राइवर ने इसकी सूचना दी। इसके बाद समस्या दूर कराकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed