फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Demand to correct errors in the electoral list

Siddharthnagar News: निर्वाचन सूची की त्रुटियों को ठीक कराने की मांग

Fri, 12 Dec 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 12 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Demand to correct errors in the electoral list
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित पत्र प्रशासनिक अधिकारी रविंद्र श्रीवास्तव को देकर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर-फैजाबाद के लिए प्रकाशित निर्वाचक सूची में त्रुटियों को सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गुलाब चंद्र मौर्य के नेतृत्व में दिए पत्र में आरोप लगाया है कि प्रकाशित मतदाता सूची में अनेक संस्थाओं के शिक्षक मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, जिन्होंने निर्धारित समय में ही मतदाता फाॅर्म जमा किया था। अनेक शिक्षकों के नाम और पता त्रुटिपूर्ण मुद्रित है।
विज्ञापन

शिक्षकों के नाम के सामने उनके विद्यालय के नाम का उल्लेख न होने के कारण यह नहीं निश्चित किया जा सकता है कि कौन सा शिक्षक मतदाता बनने की अर्हता रखता है कौन नहीं। इसमें भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed