फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Daughters showcase talent at 'Matru Mela'; participate in sports and cultural events

Siddharthnagar News: मातृ मेले में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

Sun, 11 Oct 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Daughters showcase talent at 'Matru Mela'; participate in sports and cultural events
शोहरतगढ़ क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल गौरा बाजार में हुआ आयोजन
विज्ञापन

शोहरतगढ़। ब्लॉक क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल गौरा बाजार में रविवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में मातृ मेले और खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पंकज चौबे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। गृह शिल्प प्रदर्शनी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।
मेले का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सामाजिक भागीदारी और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ माताओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। प्रदर्शनी में महिलाओं के हुनर, रचनात्मकता और घरेलू कौशल की झलक देखने को मिली। माताओं के लिए रस्साकशी और कुर्सी दौड़ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने उत्साह से हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पंकज चौबे ने कहा कि बालिकाओं को समान अवसर, बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है।कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह, सुमित पांडेय, वेद प्रकाश, उमाशंकर साहनी, प्रेमलता, इमामुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed