फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Crocodiles seen in the river againSiddharthnagar News : Crocodiles seen in the river again

Siddharthnagar News: फिर नदी में दिखा मगरमच्छ...लोगों में दहशत

Thu, 06 Nov 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 06 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Crocodiles seen in the river againSiddharthnagar News : Crocodiles seen in the river again
शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद में दिखा मगरमच्छ। स्रोत ग्रामीण
तुलसियापुर। क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद ग्रामपंचायत के खैरी टोले के नजदीक बूढ़ी राप्ती नदी में बृहस्पतिवार को फिर मगरमच्छ नजर आने से ग्रामीणों में दहशत है। डरे-सहमे ग्रामीणों की शिकायत पर शोहरतगढ़ विधायक ने वन विभाग के एसडीओ को फोन कर मगरमच्छ न पकड़ने पर नाराजगी जताई है। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद ग्रामपंचायत के खैरी टोले के नजदीक बूढ़ी राप्ती नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में डर व्याप्त है। बीते 26 अक्तूबर को कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बैरिया खालसा के पिपरहवा टोले के नजदीक बूढ़ी राप्ती नदी में ग्रामीणों को तीन मगरमच्छ दिखे थे। ग्रामीणों ने शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा को पत्र लिखकर एसडीएम इटवा और वन विभाग के अधिकारियों पर सूचना देने के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। विधायक ने डीएम को मगरमच्छों को पकड़वाने के लिए भी कहा था। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग केवल जाल फैलाकर मगरमच्छ के अपने आप फंसने की प्रतीक्षा कर रहे हैं जबकि मगरमच्छ लगभग तीन किमी के दायरे में नदी में रोजाना लोगों को नजर आ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग पर बड़े हादसे का इंतजार करने का आरोप भी लगाया है। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने लोगों की शिकायत पर एसडीओ वीना तिवारी को फोन करके 10 दिन बाद भी मगरमच्छ के न पकड़ने पर नाराजगी जताई है और किसी हादसे के होने पर वन विभाग की जवाबदेही तय करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed