फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Cotton sheets in the sky

Siddharthnagar News: आसमान में छाई कोहरे की चादर... सताने लगी ठंड

Sun, 02 Nov 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 02 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Cotton sheets in the sky
सुबह कोहरे से बचने के लिए हेड लाईट जलाकर अपने अपने गन्तव्य को जाते वाहन चालक। संवाद
सिद्धार्थनगर। बेमौसम हुई बारिश के बाद अब ठंड लोगों को सताने लगी है। इससे लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। रविवार को सुबह आसमान में कोहरे की चादर छा गई। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

बारिश का सिलसिला थमने के बाद अब कोहरे का असर भी शुरू हो गया है। भोर से करीब नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों के पहिए भी थम गए। साथ ही पूरे दिन हल्की ठंड भी महसूस हुई। करीब 11 बजे से खिली धूप से लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन शाम चार बजे से ही लोग एक बार फिर धूप की तेजी खत्म हो गई और लोगों को ठंड का अहसास होने लगा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चक्रवात मोंथा का प्रभाव समाप्त होने पर प्रदेश में शुष्क मौसम के साथ सुबह धुंध, कोहरे की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से बीते सप्ताह के दौरान जहां वर्षा के साथ प्रदेश भर में तापमान में जबरदस्त दैनिक उतार-चढ़ाव देखा गया। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान अक्तूबर महीने के प्रेक्षण इतिहास में न्यूनतम स्तर पर चला गया। वहीं इसका असर समाप्त होने पर धीरे-धीरे मौसम साफ होने से पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी एवं मध्यवर्ती भागों में अधिकतम तापमान में जहां 3-7 डिग्री तापमान की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। वहीं आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसमें 2-4 डिग्री तापमान की और वृद्धि संभावित है। इसमें कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed