फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Contaminated water coming from hand pumps in the city is increasing the problems

Siddharthnagar News: शहर में लगे हैंडपंप से आ रहे दूषित पानी, बढ़ा रही परेशानी

Sun, 05 Oct 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 05 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Contaminated water coming from hand pumps in the city is increasing the problems
बढ़नी के मिल कालोनी वार्ड नंबर 1 में खराब हैंड पंप। संवाद
बढ़नी। नगरीय क्षेत्र में विभिन्न स्थलों पर लगाए गए इंडिया मार्का हैंडपंपों की दशा बदहाल है। कई हैंडपंप खराब तो अधिकतर से दूषित पानी आ रहा है। खराब हैंडपंपों के बारे में लोगों ने जल निगम और नगर पंचायत को जानकारी दी है, लेकिन अब तक हैंडपंप की मरम्मत नहीं करवाई गई है। इससे लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

नपं बढ़नी के वार्ड में पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित कराने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए हैं। शुरू में लोगों ने उसका लाभ भी लिया, लेकिन एक बार जब वह खराब हो गए तो उन्हें ठीक कराने की किसी ने जहमत गवारा नहीं की। स्थिति यह है कि नगर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ वार्डों में लगे हैंडपंप या तो सूख गए हैं या फिर उनसे दूषित जल आ रहा है, जिसका प्रयोग करने से लोग बच रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के मुड़ीला, मिल काॅलोनी में लगभग आधा दर्जन से अधिक इंडिया मार्का हैंडपंप जिम्मेदारों की लापरवाही से खराब पड़े हैं। लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में बदहाल पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप की दशा सुधार दी जाए तो आमजन की मुश्किल कम होगी। नगर के मनोज कश्यप, बबलू, रामदीन, रामकुमार, सहित दर्जनों लोगों ने हैंडपंप ठीक करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि इंडिया मार्का हैंडपंपों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही इन्हें ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed