फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Construction of road from Sudamapur-Hariya to Bhagoutapur begins

Siddharthnagar News: सुदामापुर-हरैया से भगौतापुर जाने वाली सड़क का निर्माण शुरू

Tue, 07 Oct 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Construction of road from Sudamapur-Hariya to Bhagoutapur begins
सकारपार। क्षेत्र के सुदामापुर-हरैया नानकार मार्ग से निकलकर वाया मदरहना लाला, तेजगढ़ होते हुए भगौतापुर गांव को जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी लिंक रोड का निर्माण शुरू करा दिया गया है। सड़क पूरी तरह टूट चुकी थी। जगह-जगह टूटने से गिट्टियां उखाड़ कर बिखर गई थीं, जिससे राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही थी। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने 31 अगस्त के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। खबर छपते ही विभाग ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए इस सड़क का निर्माण कार्य शुरु करवा दिया। इससे अब राहगीरों को आवागमन करने में सुगमता होगी। साथ ही सड़क पर गिरकर जख्मी होने का डर नहीं रहेगा। इस सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों में हर्ष है। क्षेत्र के राम लौटान, सूर्य नारायण यादव, गंगाराम, राम सुमेर, सीता राम, राम ललित, सोहन साहनी, राम सजन आदि ने सड़क बनाने से खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed