{"_id":"68e2b44d93956582a20ce910","slug":"siddharthnagar-news-communicable-disease-control-campaign-launched-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-145887-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हुई शुरुआत
Sun, 05 Oct 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
जोगिया क्षेत्र के सोनौरा गांव में महिलाओ को जानकारी देती थानाध्यक्ष मीरा चौहान। स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/जोगिया। पांच से 31 अक्तूबर 2025 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान के तृतीय चरण में जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कलक्ट्रेट परिसर में विधायक श्याम धनी राही व डीएम डॉ. राजागणपति आर ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने कहा कि लोगों को जागरूक होकर बीमारियों से बचाव करना चाहिए। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया में अधीक्षक सौरभ चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से घर या आसपास स्वच्छता रखने की अपील की। इसके अलावा कर्मचारियों से अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद स्वच्छता के प्रति सभी को संकल्प दिलाया और लोगों से सफाई रखने की अपील की। बताया कि पांच अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में संबंधित विभाग अपना सहयोग करें। अधीक्षक सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार मरीजों की जांच कर उनकी सूची तैयार करेंगी। इसके अलावा कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर एएनएम के माध्यम से मुख्यालय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।