{"_id":"695bfa59b12cf2691f0f2a8a","slug":"siddharthnagar-news-cold-increases-hospitals-overflow-with-patients-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151106-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बढ़ी ठंड, अस्पतालों में मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बढ़ी ठंड, अस्पतालों में मरीजों की भीड़
Mon, 05 Jan 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय क्षेत्र में बढ़ी ठंड के चलते सीएचसी इटवा में मरीजों की संख्या बढ़ी है। हालत यह है कि रोजाना ओपीडी में तीन से चार सौ मरीज आ रहे हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या ठंड से प्रभावित मरीजों की है।
स्थानीय तहसील मुख्यालय में एक मात्र सीएचसी इटवा में स्थित है, जहां दूरदराज से मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। सीएचसी इटवा से संचालित पीएचसी भदोखर, जिगिना धाम, कठेला व झकहिया संचालित है। य तैनात चिकित्सकों की ओपीडी में आसपास के मरीज पहुंचते हैं। गंभीर स्थिति में पहले उन्हें सीएचसी इटवा के लिए रेफर किया जाता था। लेकिन, पुराने भवन के ध्वस्तीकरण किए जाने के चलते जगह के अभाव में गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया जा रहा है। चिकित्सकों की ओपीडी सीएचसी परिसर में स्थित जिला पंचायत विभाग के डाक बंगले में चल रही है। भवन के अभाव के बावजूद जिला पंचायत के डाक बंगले में मरीजों की संख्या पहले ही की तरह यथावत है।