फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Body of missing pharmacist found in a water-filled pit

Siddharthnagar News: पानी भरे गड्ढे में मिली लापता फार्मासिस्ट की लाश

Wed, 22 Oct 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 22 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Body of missing pharmacist found in a water-filled pit
बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के डुमरियागंज रोड के किनारे पानी से भरे गड्ढे में मंगलवार सुबह फार्मासिस्ट मनमोहन पांडेय की लाश मिली। न्यू पीएचसी सकारपार में तैनात मनमोहन बांसी कस्बे के टेकधर नगर वार्ड निवासी थे और सोमवार की शाम से लापता थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कस्बे के टेकधर नगर वार्ड निवासी मनमोहन पांडेय (45) पुत्र रामेश्वर पांडेय न्यू पीएचसी सकारपार में फार्मासिस्ट पद पर तैनात थे। वह टेकधर नगर वार्ड में स्थित घर में अकेले रहते थे। इनकी पत्नी बेटी और बेटा गोरखपुर में रहते हैं। वह सोमवार की शाम से घर से निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। परिजन भी फोन पर जानकारी का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मंगलवार की सुबह इनकी बाइक डुमरियागंज रोड पर माधव वन विहार और नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर के बीच में सड़क किनारे लावारिस हालत में गिरी हुई मिली। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीचे गड्ढे में तलाश किया तो इनका शव पानी में डूबा हुआ मिला। शव को निकलवाकर पुलिस कोतवाली ले आई और विधिक कार्रवाई पूरा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि मृत मनमोहन पांडेय के गले की सोने की चेन, पर्स और मोबाइल नहीं मिले हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल बांसी गौरव कुमार सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed