{"_id":"6acfc5abeef2b3b28c03e9e5","slug":"siddharthnagar-news-body-of-a-young-man-found-in-taulihawa-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-166444-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तौलिहवा में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तौलिहवा में मिला युवक का शव
Wed, 14 Oct 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के मुख्यालय तौलिहवा स्थित गौढ़ीचौक में बुधवार दोपहर एक 42 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में चर्चा रही। शव कपिलवस्तु नगरपालिका-1 स्थित गौढ़ीचौक में कपिलमान बज्राचार्य के काजू होटल के किनारे खाली जमीन पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु के डीएसपी रिपेंद्र कुमार सिंह ने शव मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे शव मिलने की सूचना मिली थी। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।