{"_id":"6ac53808ac1ff0bdf20a22ec","slug":"siddharthnagar-news-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-in-the-forest-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-165941-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Tue, 06 Oct 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
- भवानीगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी युवक के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने की तलाश
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी राम अवतार (40) का शव मंगलवार सुबह घर से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश की, जिसके बाद शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि राम अवतार नासिक में परिवार के साथ रहकर बेकरी का काम करते थे और करीब तीन वर्ष पहले गांव आए थे। मंगलवार सुबह परिजनों ने फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। प्रथम दृष्टया पुलिस घटना को पारिवारिक विवाद से जोड़कर जांच कर रही है।