{"_id":"690cdaf55b99be15820fd11f","slug":"siddharthnagar-news-beware-of-cold-weatherdanger-of-kidney-stones-from-drinking-less-water-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-147685-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ठंड में बरतें सावधानी...कम पानी पीने से किडनी में स्टोन का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ठंड में बरतें सावधानी...कम पानी पीने से किडनी में स्टोन का खतरा
Thu, 06 Nov 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सर्जरी ओपीडी के बाहर मरीजों की लगी भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। ठंड बढ़ने के साथ लोग पानी पीना कम कर देते हैं, लेकिन यह लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदेह साबित होता है। कम पानी पीने से किडनी स्टोन (पथरी) का खतरा बढ़ जाता है। मेडिकल कॉलेज में वर्तमान समय में 15 से 20 मरीज किडनी स्टोन के आते हैं, जबकि ठंड में यह समस्या बढ़ जाएगी।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में वर्तमान समय में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसमें स्टोन के मरीज अधिक आ रहे हैं। सर्जरी विभाग के डॉ. सीबी पांडेय ने बताया कि ठंड में भी दिनभर में कम से कम दो से तीन लीटर पानी पीना जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और किडनी को स्वस्थ रखता है।
लोग सर्द मौसम में प्यास कम लगने के कारण पानी नहीं पीते, जिससे मूत्र गाढ़ा हो जाता है और उसमें मौजूद खनिज पदार्थ एकत्र होकर स्टोन बनने लगते हैं। उन्होंने कहा कि किडनी स्टोन से बचाव के लिए पर्याप्त पानी के साथ-साथ फलों और हरी सब्जियों का सेवन भी बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
डाॅ. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि सुबह उठते ही गुनगुना पानी पिएं, चाय-कॉफी का अधिक सेवन न करें और अगर कमर या पेट में दर्द, पेशाब में जलन या बार-बार पेशाब आने की समस्या हो तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें, जिससे मरीजों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।