फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Beating youth tied up, primary on 12

Siddharthnagar News: युवक को बांधकर पीटा, 12 पर प्राथमिकी

Mon, 02 Feb 2026 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 02 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Beating youth tied up, primary on 12
भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पेड़ से बांधकर युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने चार नामजद राम नरेश, समीर, भंजन, मानसी समेत 12 लोगों पर मारपीट सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन

इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुआ था। इसमें पेड़ से रस्सियों से जकड़े युवक की पिटाई की गई है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के टंड़वा गांव का बताया जा रहा था कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डुमरियागंज पुलिस ने करवाई की है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें में पेड़ से बांधकर एक युवक पीटा गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

युवक के गांव की ही एक लड़की की शादी एक गांव में हुई है। शनिवार की रात युवक वहां गया हुआ था, जिसे विवाहिता के परिजनों और ग्रामीणों ने एक पेड़ से रस्सी नुमा पट्टे से से बांधकर जमकर पिटाई की। युवक के चेहरे पर खून भी दिखाई पड़ रहा था। वह रोते हुए अपने गांव व पुलिस को सूचना देने की दुहाई देता है, लेकिन वहां मौजूद महिलाएं व अन्य लोग उसकी बात को अनसुना कर अपनी बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को गांव निवासी शैलेंद्र कुमार उर्फ पिंटू ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके गांव की एक लड़की की शादी एक गांव में हुई है, जहां उसने कुछ काम से उसे बुलाया था। वहां पहुंचने पर टड़वा गांव के लोग उसे पेड़ में बांधकर मारपीट करने लगे।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में चार नामजद और आठ अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed