फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Barhni's Gateway of India will be a bypass

Siddharthnagar News: बढ़नी का गेट वे आॅफ इंडिया बनेगा बाईपास

Thu, 18 Sep 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 18 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Barhni's Gateway of India will be a bypass
बढ़नी फोरलेन बाईपास, ओवर ब्रिजभूमि पूजन करते सांसद जगदंबिका पाल तथा विधायक विनय वर्मा। संवाद
बढ़नी। नेपाल सीमा पर 109 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फोरलेन बाईपास और ओवरब्रिज का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। सांसद जगदंबिका पाल और विधायक विनय वर्मा समेत नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के बाद गांधी आदर्श विद्यालय में सभा का आयोजन हुआ। सांसद ने कहा कि यह ओवर ब्रिज बढ़नी का बॉर्डर गेट वे ऑफ इंडिया साबित होगा।
विज्ञापन

आने वाले समय में गोरखपुर से बहराइच तक का फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए मंत्री से बात हुई है तथा जल्द ही उसका भी उद्घाटन किया जाएगा। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि फोरलेन बाईपास व ओवरब्रिज के निर्माण से बढ़नी में हर समय लगने वाली जाम की समस्या से भी कस्बे वालों के साथ ही दोनों के देशों के नागरिकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अभी तक यहां के लोगों को सीमा पार जाने वाले बड़े वाहनों के आवागमन के दौरान लगने वाले जाम से जूझना पड़ता था। अब इससे निजात मिल जाएगी। सभा को पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, त्रियुगी नाथ अग्रहरि, कुणाल प्रताप शाह आदि मौजूद रहे।प
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed